Viral Video: जेब्रा को खत्म करने के लिए शेरनी ने दबोच ली गर्दन, अंत तक की लड़ाई में ऐसे शिकार ने पलट दी बाजी

जेब्रा ने ऐसे किया शेरनी का मुकाबला

जंगल की ज़िंदगी हमेशा से ही रोमांच और संघर्ष से भरी रही है. यहां हर दिन जीने और मरने की जद्दोजहद चलती रहती है. शिकारी और शिकार के बीच यह खेल कभी पल भर में खत्म हो जाता है तो कभी लंबे संघर्ष में बदल जाता है. खासकर अगर शेरनी की बात की जाए तो उसे जंगल की सबसे ताकतवर शिकारी माना जाता है. उसकी चालाकी और तेज रफ्तार के सामने ज्यादातर जानवर टिक ही नहीं पाते. कहा जाता है कि अगर शेरनी ने एक बार किसी जानवर की गर्दन अपने जबड़े में दबा ली, तो उसका बच निकलना लगभग नामुमकिन हो जाता है. तेज धारदार दांतों से वह शिकार की सांसें रोक देती है और कुछ ही मिनटों में उसे मात देकर अपना पेट भर लेती है.

हर बार किस्मत शेरनी का साथ नहीं देती. कई बार वो शिकार को हल्के में ले लेती है और यही गलती उसके लिए भारी पड़ जाती है. ऐसे ही नजारे वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए. इस वीडियो में दिखता है कि एक शेरनी अचानक झाड़ियों से निकलकर सीधे एक ज़ेब्रा पर झपट पड़ती है. जंगल का यह आम दृश्य होते हुए भी इस बार कहानी का अंत थोड़ा अलग रहा. शेरनी पूरी ताकत लगाकर जेब्रा की गर्दन अपने जबड़े में जकड़ लेती है. शुरुआत में तो लगता है कि अब ज़ेब्रा का बचना मुश्किल है, लेकिन कुछ ही देर में हालात बदलने लगते हैं.

यहां देखिए वीडियो

जेब्रा भी हार मानने वालों में से नहीं था. उसने पूरी ताकत से शेरनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. दोनों के बीच लंबी गुत्थमगुत्थी शुरू हो गई. शेरनी अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश करती रही, वहीं जेब्रा अपनी जान बचाने के लिए लगातार संघर्ष करता रहा. इस दौरान ज़ेब्रा ने समझदारी से एक अनोखा तरीका अपनाया. वह गोल-गोल घूमना शुरू कर देता है ताकि शेरनी का संतुलन बिगड़ जाए और उसकी पकड़ ढीली हो जाए. धीरे-धीरे उसका यह दांव काम करने लगता है.

काफी देर की मशक्कत के बाद आखिरकार शेरनी की पकड़ ढीली पड़ गई और ज़ेब्रा को मौका मिल गया. उसने पूरी ताक़त झोंककर खुद को छुड़ा लिया और बिजली की रफ्तार से वहां से भाग खड़ा हुआ. उसकी तेज चाल देखकर शेरनी भी पीछे दौड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सकी. ज़ेब्रा जंगल की ओर गायब हो गया और शेरनी खाली हाथ रह गई. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @wildfriends_africa नाम के पेज से शेयर किया गया है. अब तक इस पर 3 लाख से ज़्यादा व्यूज आ चुके हैं और लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

हर किसी को जेब्रा की बहादुरी और समझदारी ने प्रभावित किया. जंगल की दुनिया हमें यह भी सिखाती है कि हर बार ताक़तवर ही जीत हासिल नहीं करता. कभी-कभी साहस और चतुराई ताकत से कहीं ज्यादा कारगर साबित हो जाती है. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक गहरा संदेश भी देता है. कभी हार मत मानो, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों.



Exit mobile version