Viral Video: डॉगी ने बगैर मतलब लिया मगरमच्छ से पंगा, मालिक के साथ बिना सोचे समझे वफादारी दिखाना पड़ा भारी

कुत्ते और मगरमच्छ की हुई तगड़ी लड़ाई Image Credit source: Social Media

मगरमच्छ एक ऐसा जानवर है, जिसे खारे पानी का राजा कहा जाता है. ये एक ऐसा जानवर है, जो अगर आजाद है और अपने पूरे सेंसस में है तो इससे भिड़ने से पहले शेर भी सौ बार सोचता है. ये जितना खतरनाक पानी के अंदर है उतना ही खतरनाक पानी के बाहर भी है. हालांकि कुछ जानवर होते हैं जो इसे हल्के में लेने की गलती कर बैठते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है. जहां एक डॉगी को मगरमच्छ छेड़ना भारी पड़ गया और अंत में कुछ ऐसा हुआ कि उसकी सारी हेकड़ी निकल गई.

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि हमें काम ऐसा करना चाहिए जो हमारे बस का हो…ये बात सिर्फ इंसानों के ऊपर नहीं बल्कि जानवरों पर भी बराबर लागू होता है. अब सामने आए इस वीडियो को ही देख लीजिए जहां एक डॉगी मगरमच्छ को संभालने के लिए अपने मालिक की मदद कर रहा था, लेकिन अंत में उसके साथ कुछ ऐसा हुआ…जिसकी उन्होंने अपने जीवन में कभी कल्पना भी नहीं की थी और अंत में डोगेश भाई की हेकड़ी निकल गई और ये वीडियो जब लोगों के बीच सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया.

यहां देखिए वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ को शांति से बाड़े में से बाहर निकाला जा रहा था. इस दौरान मगरमच्छ शांत था, लेकिन इसी दौरान एक डॉगी फ्रेम में आता और अपने मालिक की मदद करने में जुट जाता है. मौका मिलते ही वो मगरमच्छ की गर्दन पर अटैक कर देता है. अब जैसे ही मगरमच्छ को बात अपनी जान पर आती दिखती है तो वो भी तुरंत उस पर हमला कर देता है. इससे डोगेश की चीखें निकल पड़ती हैं, वो छटपटाने लगता है और यही वीडियो खत्म हो जाता है.

इस वीडियो को इंस्टा पर foodiechina_ नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसे हजारों लोग देखने के बाद लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि मगरमच्छ ने डोगेश को उसकी औकाद दिखा दी. वहीं दूसरे ने लिखा कि मगरमच्छ को ये कुत्ता हल्के में ले रहा था. एक अन्य ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि डॉगी मालिक के सामने स्टाइल मार रहा था, लेकिन मगरमच्छ ने उसके साथ यहां खेल कर दिया.



Exit mobile version