Viral Video: दूल्हे की एक हरकत पर हुई कमेंट्स की बौछार, लोग जमकर ले रहे ‘मौज’; देखें वीडियो

दूल्हे ने बनाई रीलImage Credit source: Instagram/@_epic69

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादियों के वीडियो (Wedding Viral Video) की धूम है. इसी बीच, एक ‘दूल्हे राजा’ का वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है. वजह है उनका कैमरा फोकस. हुआ यूं कि कार में जहां पीछे दुल्हन बैठी थी, वहीं दूल्हे राजा अपने फोन के कैमरे पर दुल्हन को कम सालियों पर ज्यादा फोकस करते और मुस्कुराते दिखाई दिए. दूल्हे की इसी हरकत पर अब इंटरनेट की पब्लिक जमकर मौज ले रही है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा कार में आगे की सीट पर बैठा हुआ है, और उसने सेल्फी मोड ऑन कर रखा है. पीछे उसकी नई-नवेली दुल्हन और सालियां बैठी हैं. लेकिन दूल्हा अपनी दुल्हनिया को छोड़कर बार-बार कैमरा अपनी सालियों पर फोकस करता है, और उन्हें देखकर मुस्कुराते हुए रील बनाता रहता है.

दूल्हे राजा की यह हरकत कई नेटिजन्स को मजेदार लगी, लेकिन कई नेटिजन्स ने इसे मर्यादा के खिलाफ बताया है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कमेंट्स की तो जैसे बाढ़ ही आ गई.

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, शादी के बाद साली पर फोकस? घर पहुंचते ही रील का हिसाब होगा. दूसरे ने मजाकिया लहजे में कहा, लगता है जीजा-साली की जोड़ी पहले से ही रील स्टार थी. हालांकि, कई नेटिजन्स ने दूल्हे की हरकत पर सव सवाल उठाते हुए कहा, थोड़ी मर्यादा भी जरूरी है.

यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया की ‘दुनिया’ में खूब छाया हुआ है और नेटिजन्स इसे देखने के बाद लगातार तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. वीडियो के ऊपर लिखा टेक्स्ट भी खूब मौज दिला रहा है, लगता है नीला ड्रम मांग रहा है.

यहां देखिए वीडियो



Exit mobile version