Viral Video: लकड़ियों से ऐसे बनाई जाती है माचिस, वायरल वीडियो में देखें पूरा प्रोसेस

फैक्ट्री में माचिस बनाने का तरीका वायरलImage Credit source: Instagram/smartest.worker

माचिस का इस्तेमाल तो हर घर में होता है, चाहे खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाना हो या फिर पूजा करने के लिए अगरबत्ती, धूपबत्ती या दीया, पर क्या आप जानते हैं कि रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल होने वाली ये माचिस आखिर बनती कैसे है? सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माचिस बनाने का पूरा प्रोसेस दिखाया गया है. अगर आपको लगता है कि लकड़ियों से माचिस बनाने का तरीका आसान होता होगा तो यकीन मानिए, ये देखने में जितना आसान लगता है, असल में उतना ही मेहनत भरा काम है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लकड़ियों को कैसे पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया जाता है और फिर उसके ऊपर के छालों को निकाल दिया जाता है. इसके बाद उन टुकड़ों को मशीन में डालकर पतली-पतली शीट बना ली जाती है. फिर उन शीट्स को दूसरी मशीन में डाला जाता है, जहां माचिस की तीलियां कट जाती हैं. उसके बाद उन तीलियों के सिरे पर पोटैशियम क्लोरेट, सल्फर और स्टार्च जैसे केमिकल के मिश्रण लगाए जाते हैं और फिर माचिस तैयार हो जाती है. फिर उन्हें डिब्बों में पैक किया जाता है और मार्केट में बेचने के लिए पहुंचा दिया जाता है.

लाखों बार देखा गया वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर smartest.worker नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख 66 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 3 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि उन्होंने कैसे काम किया. वो अच्छी तरह समझते हैं कि बड़ी मात्रा में माचिस कैसे बनाई जाती है’, तो किसी ने पूछा है कि ये माचिस की फैक्ट्री कहां है? वहीं, एक यूजर ने लिखा है, ‘हम रोज माचिस का इस्तेमाल करते हैं, पर इसे बनाने के पीछे की मेहनत नहीं जानते’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘पहली बार माचिस बनाने का पूरा प्रोसेस देखा’.

यहां देखें वीडियो



Exit mobile version