शेर के आगे गाड़ी भी फेल!Image Credit source: Instagram/@dean.schneider
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो यकीनन आपके होश उड़ा देगा. बब्बर शेर ने सिर्फ दो वार में ही SUV के टायर का जो हाल किया है, उसे देखकर रोंगटे खड़े होना तय है. इस वायरल क्लिप को देखकर आपको अंदाजा लग जाएगा कि जंगल के राजा यानी शेर के पंजे कितने ताकतवर होते हैं.
साउथ अफ्रीका के जंगल का यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इसमें दिख रहा है कि एक बब्बर शेर गुस्से में लाल होकर SUV गाड़ी के पिछले टायर पर टूट पड़ता है. इसी बीच एक शख्स बेखौफ होकर शेर के बगल से निकलता है और ड्राइवर को गाड़ी धीरे-धीरे बढ़ाने को कहता है.
यह दिलेर शख्स कोई और नहीं, बल्कि डीन श्नाइडर हैं, जिन्हें यह शेर अपना मानता है. लेकिन उसका सारा गुस्सा गाड़ी के टायर पर निकल जाता है. वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही गाड़ी थोड़ी आगे बढ़ती है, शेर महज दो वार में लोहे जैसे मजबूत टायर को किसी कागज की तरह फाड़कर रख देता है. इस नजारे ने साबित कर दिया है कि जंगल के राजा की ताकत के आगे बड़ी से बड़ी गाड़ियां भी बौनी हैं.
कौन हैं डीन श्नाइडर (Who is Dean Schneider)?
डीन साउथ अफ्रीका के एक बेहद मशहूर वन्यजीव प्रेमी और कंटेंट क्रिएटर हैं. वह दक्षिण अफ्रीका में ‘हकुना मिपाका ओएसिस’ (Hakuna Mipaka Oasis) नाम से 400 हेक्टेयर में फैला एक विशाल पशु अभयारण्य चलाते हैं. यहां शेरों, तेंदुओं और अन्य वन्यजीवों को सुरक्षित माहौल दिया जाता है. खास बात यह है कि डीन इन खतरनाक जानवरों को पिंजरे में कैद करने या डराने के बजाय उनके साथ बिल्कुल परिवार की तरह रहते हैं.
दोस्ती की मिसाल
डीन इन शेरों के बीच उठते-बैठते हैं और यही वजह है कि शेर उन्हें अपना हिस्सा मानते हैं. शेर उन पर हमला नहीं करते, लेकिन जब उनका गुस्सा फूटता है, तो गाड़ियां भी उनके आगे सुरक्षित नहीं रहतीं.
यहां देखिए वायरल वीडियो
