लड़की ने किया अमेजिंग डांस Image Credit source: Instagram/lethal_dancer_official
सोशल मीडिया पर आजकल कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है, पर कभी-कभी कोई एक वीडियो ऐसा आ जाता है जिसे देखकर आप बस देखते ही रह जाते हो. ऐसा ही कुछ अभी हुआ है. इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो ने तहलका मचा रखा है और हर किसी की फीड पर यही वीडियो घूम रहा है. इस वीडियो में एक लड़की ‘एक परदेसी’ वाले सुपरहिट गाने पर डांस कर रही है. और सच कहूं तो डांस क्या, उसने तो स्टेज ही लूट लिया है. ये वीडियो @lethal_dancer_official नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है और शेयर होते ही ये आग की तरह फैल गया.
आजकल डांस वीडियो तो हजारों आते हैं, पर इस वीडियो में कुछ तो अलग बात है. सबसे पहली चीज है लड़की का कॉन्फिडेंस. ऐसा लग ही नहीं रहा कि वो कैमरे के सामने नर्वस है. फुल बिंदास, फुल एनर्जी के साथ उसने परफॉर्म किया है.
लोगों को पसंद आई परफॉर्मेंस
दूसरी चीज है उसके एक्सप्रेशंस. आजकल लोग सिर्फ स्टेप्स कर देते हैं, पर एक्सप्रेशन जीरो होते हैं. इस लड़की ने गाने के हर लिरिक्स को अपने चेहरे पर जिया है. जहाँ शरारत चाहिए थी वहाँ शरारत, जहाँ अदाएं दिखानी थीं वहाँ अदाएं. इसी वजह से वीडियो इतना कनेक्ट कर रहा है.
और तीसरी और सबसे जरूरी चीज उसके डांस मूव्स. एकदम साफ-सुथरे, एकदम टाइमिंग पर. ‘एक परदेसी’ गाना वैसे भी थोड़ा ठुमके वाला, थोड़ा देसी वाइब वाला गाना है और इस गाने पर वही देसी टच वाले मूव्स मारना आसान नहीं होता. पर इस लड़की ने एक-एक बीट पकड़ी है. चाहे कमर के मूव्स हों या हाथों के एक्सप्रेशन, सब कुछ इतना परफेक्ट कि देखने वाला दोबारा देखने पर मजबूर हो जाए.
यह भी पढ़ें: Viral Video: बारिश की बूंदों के बीच बच्ची का बेफिक्र डांस, मासूम अदाओं ने जीता लोगों का दिल
जैसे ही ये वीडियो लोगों तक पहुंचा, कमेंट सेक्शन भर गया. कोई लिख रहा है कि क्या एनर्जी है यार! तो कोई लिख रहा है एक्सप्रेशन तो देखो, बॉलीवुड फेल है. कई यूजर्स ने तो ये भी लिखा है कि उन्होंने ये वीडियो 10-10 बार लूप पर देखा है. कुछ लोग इसकी तुलना बड़े कोरियोग्राफर्स से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इस टैलेंट को जल्द ही कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए. लाइक और शेयर का तो हाल ऐसा है कि हर घंटे इसके व्यूज लाखों में बढ़ रहे हैं. इंस्टाग्राम की रील से निकलकर अब ये वीडियो फेसबुक, यूट्यूब शॉर्ट्स और वॉट्सएप स्टेटस तक पर वायरल हो चुका है.
यहां देखिए वीडियो
