सांप को मारकर खाती गिलहरी का वीडियो वायरलImage Credit source: X/@AmazingSights
Squirrel eats Snake Viral Video: आपने गिलहरियां तो बहुत देखी होंगी, लेकिन शायद ही ये जानते होंगे कि ये नन्हे से जीव सांपों से भी अधिक खतरनाक होते हैं और खासकर सांपों के लिए. जी हां, सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे और यकीन करना मुश्किल हो जाएगा. इस वीडियो में एक गिलहरी को सांप जैसे जहरीले जीव को जिंदा ही चबाते हुए देखा जा सकता है. जिस गिलहरी को लोग अब तक मासूम समझ रहे थे, उसका ये रूप देखकर यकीनन उनकी ये सोच पूरी तरह से बदल जाएगी.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सूखी पत्तियों के बीच एक सांप कैसे रेंग रहा है. तभी वहां एक गिलहरी आ धमकती है. आमतौर पर छोटे जीव सांप से डरकर दूर भाग जाते हैं, लेकिन ये गिलहरी कुछ अलग ही अंदाज में नजर आती है. वो सांप पर ही अटैक कर देती है और उसे मारने की कोशिश करती है. थोड़ी देर में ही गिलहरी सांप पर भारी पड़ने लगती है और उसे चबाना शुरू कर देती है. ये नजारा इतना अप्रत्याशित है कि देखने वालों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. इससे ये भी साबित होता है कि किसी को भी कमजोर नहीं समझना चाहिए, चाहे वो इंसान हों या जानवर.
वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
इस चौंका देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @AmazingSights नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘गिलहरी एक सांप को मारती है और फिर उसे खा जाती है’. करीब एक मिनट के इस वीडियो को अब तक 29 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
वीडियो देख एक यूजर ने लिखा है, ‘सांप से डरने वालों को अब गिलहरी से भी डरना पड़ेगा’, तो दूसरे ने लिखा है, ‘इस गिलहरी को तो ‘जंगल की शेरनी’ कहना चाहिए’. वहीं कई लोग ये देखकर हैरान रह गए कि इतने छोटे से जीव में इतनी हिम्मत कहां से आई कि उसने सांप जैसे शिकारी को जिंदा ही चबा डाला.
यहां देखें वीडियो
A chipmunk takes down a snake and then eats itpic.twitter.com/K6C3awWAeu
— Damn Nature You Scary (@AmazingSights) September 18, 2025
