Viral: कितना वफादार होता है हाथी, इस Video को देखकर लग जाएगा पता

हाथी का ये वीडियो दिल जीत रहा Image Credit source: Instagram/@s_d_entertainments

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हाथी और उसके मालिक का वीडियो खूब छाया हुआ है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. इस वायरल वीडियो में हाथी की वफादारी और मालिक के प्रति उसका गहरा लगाव देखने को मिलता है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देख जा सकता है कि एक हाथी अपने मालिक के साथ जंगल के रास्ते से जा रहा होता है, तभी शख्स अचानक जमीन पर गिरने का नाटक करता है. यह देखकर हाथी तुरंत परेशान हो जाता है, और अपने मालिक को उठाने की कोशिश करने लगता है.

इस दौरान यह बेजुबान जानवर इस बात का भी खास ध्यान रखता है कि उसका भारी-भरकम पैर उसके मालिक के शरीर पर न पड़े. वीडियो में आप देखेंगे कि हाथी अपनी सूंड से धीरे-से मालिक को उठाता है. यह दृश्य लोगों का दिल जीत रहा है.

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @s_d_entertainments नामक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 33 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ये भी देखें:Viral Video: चलती ट्रेन में प्यार का ड्रामा; मेरे पापा नहीं मानेंगेकहती रही लड़की, आशिक ने भर दी मांग

यहां देखिए वीडियो

एक यूजर ने कमेंट किया, मत करो इतना प्यार इंसान से मेरे बेजुबान दोस्त, कीमत अच्छी लग जाए तो ये अपना जमीर भी बेच देता है. दूसरे यूजर ने कहा, रील के चक्कर में जानवर की फीलिंग्स से खिलवाड़ मत करो भाई. वो तुमसे प्यार करता है. एक अन्य यूजर ने इस बात पर जोर दिया कि ये बेजुबान जानवर सच्चा प्यार करते हैं. ये भी देखें: Viral: 9 साल की बेटी से किराया वसूलती है ये मां! वजह जान सोच में पड़ जाएंगे



Exit mobile version